हम अगर बैठ भी जाए असीम समुन्दर के हर कोने पर
अगर कह भी दू में तुमसे हर बात
और सुनते रहो तुम
जैसे शब्द कह सकते है और
वक़्त कोई चीज़ ही नहीं
भरती रहु खाली है जो उसे
बिना रुके कभी थकू ही नहीं
हम अगर छु भी ले एक दुसरे को
हर उस ढंग में जैसे जिस्म का ख्याल है
तुम्हारी आंखों में पूरी तरह से समां भी जाओ में या
तुम अपना कोमल सुनहरा सर मेरी गोदी में रख कर बेफिक्र आराम करो
कहने का मतलब तुम मेरे करीब हो और
नशे के प्याले में पूरा चाँद मिला है
आसमान ठहर गया है हमारे लिए
जख्मों के निशाँ तक मिटने लगे है
ऐसा हो भी तो क्या बात हो मगर
ऐसा होता ही नहीं
Free translation (by Ridhima):
Even if we sit on every possible corner of the limitless sea,
even if I say everything to you and you keep listening
as if words can tell, or there is no such thing as time
filling that which is empty, again and again, inexhaustible.
Even if we touch each other in every possible way the body desires,
your eyes are able to behold me completely, or
you keep your soft golden head on my lap resting carelessly.
What I meant to say is,
you are close to me,
and the nectar of intoxicated moon
is blending into the cup we drink from.
Sky is slowing down for us , and even the traces of wounds are fading away.
Even if; it transpires everything shall be good.